जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत खिन्नी मोहल्ला में सीढ़ी से गिरी एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक श्रीमती लक्ष्मी बाई अहिरवार 60 वर्ष निवासी खिन्नी मोहल्ला कोतवाली की घर पर सीढ़ी से गिर गई थी जिसे इलाज के लिए पुत्र कंछेदी लाल अहिरवार द्वारा मेडिकल कॉलेज लाया गया था डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।
सीढ़ी से गिरी महिला, मौत
