जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत तैय्यब अली पेट्रोल पंप के सामने स्थित हार्ट इंफिनिटी हॉस्पिटल में मचे हंगामे, अस्पताल स्टॉफ को धमकाने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस युवा अध्यक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। विदित हो कि 14 जून को पनागर निवासी एक मरीज को सीने में दर्द की शिकायत के चलते तैय्यबअली पेट्रोल पंप के सामने स्थित दीक्षित पैराडाइज में संचालित हार्ट इंफिनिटी हॉस्पिटल में जांच के लिए लाया गया था, जहां पर डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में हृदय में ब्लॉक की शिकायत बताई थी। इस दौरान आयुष्मान योजना कार्ड होने के बाद भी पैसे ऐंठने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों और युवा काँग्रेस अध्यक्ष विजय रजक समेत अन्य ने हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर दर्ज हुई FIR
