पूर्व सरपंच के घर पर हमला, 9 राउंड फायर

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना सीमा मे आने वाले लालपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते बंदूकों के मुंह खुल गए। जेल से छूटे नाहर सिंह ठाकुर अपने भाई और साथियों के साथ पूर्व सरपंच अजमेर सिंह परिहार के घर पहुंचा और हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पहले गाली गलौज की, फिर महिला और युवक के साथ मारपीट की और 9 राउंड हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए,

लालपुर गांव में ठाकुर और परिहार परिवारों के बीच बीते डेढ़ साल से रंजिश चली आ रही है। इसका कारण एक पुराने कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद है। पूर्व सरपंच अजमेर सिंह परिहार के मुताबिक, आरोपी नाहर सिंह और दिनेश ठाकुर मूल रूप से दतिया जिले के हिनोतिया के निवासी हैं। हत्या के एक मामले के बाद वे करीब 8 साल पहले लालपुर आकर बस गए थे और अब पुश्तैनी जमीन खाली कराने का दबाव बना रहे हैं।

परिहार के अनुसार, 3 जून को भी नाहर सिंह ने उनके भाई हाकिम सिंह पर हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और नाहर सिंह को जेल भेजा गया था। वह जेल से रिहा हुआ और अगले ही दिन फिर से हमला कर दिया।

Next Post

धोखाधड़ी: सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों हड़पे, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun Jun 22 , 2025
जबलपुर। सरकारी नौकरी लगाने के नाम लाखों रूपए हड़पने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ ओमती पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विनोद सेन निवासी ग्वारीघाट रेल्वे स्टेशन के पास, ने लिखित शिकायत की कि 16 वर्ष से प्रकाश हेयर ड्रेसेस, रसल चौक में […]

You May Like