एनबीसीसी द्वारा एम्स रिहायशी पुनर्विकास के तहत टाइप-V क्वार्टर (चरण I) का निर्माण कार्य शुरू करना

हाल ही में पश्चिम अंसारी नगर, नई दिल्ली में ए.आई.आई.एम.एस. (एम्स) रिहायशी पुनर्विकास योजना के प्रथम चरण के तहत टाइप-V रिहायशी क्वार्टरों के निर्माण हेतु “भूमि पूजन समारोह” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री के पी महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी; श्रीमती रितु पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनबीसीसी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विशिष्ट अतिथियों सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस चरण में, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, 144 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 156 टाइप-V रिहायशी क्वार्टरों का निर्माण आरंभ करने जा रहा है। यह योजना एम्स कम्यूनिटी के लिए आधुनिक, संधारणीय आवासीय अवसंरचना की सुपुर्दगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एनबीसीसी द्वारा सीड मनी के रूप में लगभग 180 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पश्चिम अंसारी नगर में दो रिहायशी पैकेज – 117 टाइप-IV स्पेशल क्वार्टरर्स और 156 टाइप-V क्वार्टरर्स का निर्माण किया जाना है, जिसे कैबिनेट प्रावधानों के अनुसार परियोजना से उत्पन्न राजस्व के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।

नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की हाल की सफलता ने एनबीसीसी की शहरी रूपांतरण पहलों में निवेशकों के विश्वास को प्रमुखता से दर्शाया है, एम्स पुनर्विकास परियोजना भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थान हेतु विश्व स्तरीय, संधारणीय अवसंरचना सुपुर्द करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

Next Post

गौशाला निरीक्षण कर किया गौकास्ट बनाने वाली मशीन का उद्घाटन

Thu Jun 5 , 2025
खालवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने गुरुवार को खंडवा के विकासखंड खालवा की ग्राम पंचायत रोशनी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर गुप्ता द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम में पेयजल, विद्युत सुविधा की उपलब्धता, मियावाकी पद्धति से पौधरोपण आदि विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस […]

You May Like