चोरी: 7 लाख के 6 वाहन बरामद

भोपाल। अयोध्यानगर पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए एक ई-रिक्शा और पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है.

थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से नंबर प्लेट बदलकर इलाके की रेकी करते थे और मौका मिलते ही वाहनों को चुरा लेते थे। ऑटो चालक आदर्श अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों की पहचान आदर्श राजपूत उर्फ गोलू राजपूत (20 वर्ष) निवासी रूपनगर और दो विधि विरुद्ध बालकों के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी आदर्श एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से भी नकबजनी और वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक डीलक्स मोटरसाइकिल, अप.क्र. 91/25, 144/25, 145/25 और 190/25 (सभी थाना अयोध्यानगर) में चोरी गई पल्सर 150 (दो), एक्टिवा और एक्सिस मोटरसाइकिलें, तथा अप.क्र. 186/25 (थाना अयोध्यानगर) में चोरी गया एक ई-रिक्शा बरामद किया है.

Next Post

ग्वालियर में तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त

Sat Apr 26 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में आज शाम धूल भरी तेज आंधी चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । सड़कों पर बड़े पेड़ टूटकर गिर पड़े, जिससे यातायात अस्त व्यस्त हो गया। आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like