रुपया 12 पैसे मजबूत

मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.06 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 152 पैसे की जबरदस्त तेजी के साथ 93.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह पांच पैसे की बढ़त में 93.13 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका निचला स्तर रहा। बीच कारोबार में एक समय यह 92.79 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था, लेकिन अंत में ज्यादातर बढ़त खोता हुआ 93.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की भारतीय पूंजी बाजार में जारी बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा। एफपीआई ने आज बाजार से शुद्ध रूप से 159 करोड़ डॉलर निकाले जिसमें अकेले 102 करोड़ डॉलर से ज्यादा की उन्होंने इक्विटी बेच डाली।

वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में नरमी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही शुरुआती गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।

 

Next Post

एक्सप्रेस-वे के माध्यम से ग्वालियर से आगरा की दूरी 50 मिनट में तय होगी

Mon Apr 6 , 2026
ग्वालियर । केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हाईवे विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा से ग्वालियर तक का 6 लेन रोड निर्मित किया जा रहा है। 5500 करोड़ रुपए से अधिक […]

You May Like