छात्र का अपहरण कर निर्वस्त्र पिटाई, वीडियो बनाकर किया वायरल

इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में छात्र के साथ बर्बरता की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपियों ने एक 18 वर्षीय छात्र का अपहरण कर उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा और पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बाद में इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर पीड़ित को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके नाबालिग साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

एसीपी विजय चौधरी ने बतायाकि पीड़ित छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि यह घटना 4 अक्टूबर 2025 की है. छात्र जब स्कूल से घर लौट रहा था, तभी सिटी जिमखाना के पास एक गली में करण पंडित अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा. आरोपियों ने छात्र की आंखों पर पट्टी बांधी और जबरन उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए. वहां पहले से मौजूद तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र को निर्वस्त्र किया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोपियों ने इस पूरी अमानवीय हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. कई महीनों तक चुप रहने के बाद जब आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, तब पीड़ित ने साहस जुटाकर पुलिस से शिकायत की. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी करण की बहन और पीड़ित एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. आरोपी को शक था कि पीड़ित उसकी बहन से दोस्ती करता है. इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जूनी इंदौर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी करण और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, अश्लील कृत्य और आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि करण के अलावा अन्य पांचों आरोपी नाबालिग हैं और हरिजन कॉलोनी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, मामले की जांच की जारी है.

Next Post

जहरीला हलुआ खाने से गर्भवती महिला और मासूम सहित 6 बीमार

Thu Jan 29 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले में अभी जहरीली मिठाई कांड का मामला शांत नहीं हुआ हैं। एक बार फिर अमरवाड़ा के श्री महालक्ष्मी बीकानेर में फिर जहरीला हलुआ खाने से एक गर्भवती महिला, मासूम सहित 6 लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर […]

You May Like

मनोरंजन