खुरई-रजवास रोड पर सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई-रजवास रोड पर सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए।

जिन्हें डायल-112 की टीम ने तत्काल उपचार दिलाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात थाना खुरई क्षेत्र अंतर्गत

खुरई–रजवास रोड पर साईकिल एवं मोटर साईकिल की टक्कर से 03 व्यक्ति घायल हो गए थे।

मौके पर पहुंची डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को प्राथमिक सहायता दी गई तथा एफआरवी वाहन की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुरई पहुँचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है।

Next Post

सडक़ दुर्घटना में घायल युवती ने नागपुर चिकित्सालय में तोडा दम

Tue Feb 10 , 2026
पांढुरना। नगर के आरडी स्कूल कांम्पलेक्स के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से घायल चैताली दहीवाले को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है,जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। ज्ञातव्य हो कि नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल […]

You May Like