सामूहिक दुष्कर्म-लूट के 3 और अपहरण के 8 आरोपी गिरफ्तार

सतना : अपहरण की घटना की जांच कर रही पुलिस ने जब आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की तो मालुम हुआ कि अपहृत युवक ही महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी है. लिहाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां अपहरण की घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरी ओर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया.

पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून की शाम अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरी गांव में दर्जन भर लोगों द्वारा एक युवक अपहरण कर लिए जाने की सूचना मिली थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा थाना प्रभाराी अमरपाटन, रामनगर, ताला, देहात और मैहर केे नेतृत्व में 5 पुलिस टीमें गठित करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए. सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को पुष्पेंद्र लोनी 23 वर्ष और सिद्धार्थ लोनी 20 वर्ष नामक युवक मिले.

जिन्होंने बताया कि अरविंद लोनी उर्फ कान्हा का अपहरण स्कार्पियो और बाइक से आए लोगों द्वारा किया गया है. पुलिस टीमों की सक्रियता के चलते अपहृत अरविंद लोनी को मुक्त करा लिया गया. इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के आरोप में पुष्पेेंद्र कुशवाहा 26, बलराम कुशवाहा 23, अमित कुशवाहा 26, विष्णु उर्फ बंटी कुशवाहा 25, ललन कुशवाहा उर्फ खेलन उर्फ अखिलेश 28, पिंटू कुशवाहा 30, डीग्गु कुशवाहा 27 और प्रकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

वज्रपात से महिला की मौत, 3 घायल

Thu Jun 26 , 2025
सतना :जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधी मौहार के निकट आकाशीय बिजली के कहर ने एक ओर जहां एक महिला की जान ले ली वहीं दूसरी ओर बालक समेत 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार हर रोज […]

You May Like