ड्रेनेज कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे अपर आयुक्त 

इंदौर. निगम में ड्रेनेज प्रभारी अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने झोन क्रमांक 11 में विभिन्न स्थानों पर नवीन ड्रेनेज कार्यों का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण में झोन क्रमांक 11 के वार्ड क्रमांक 54 स्थित इंदिरा एकता नगर के ड्रेनेज कार्य की गुणवत्ता टेंडर शर्तो के अनुरूप नहीं पाई गई. क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा कार्य की धीमी गति तथा खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी. सिसोनिया ने मौके पर जोनल अधिकारी एवं उप यंत्री को निर्देश दिए कि ड्रेनेज निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें. काम में लापरवाही बरतने पर अपर आयुक्त सिसोनिया ने सहायक यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेई को निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करें.

Next Post

वृद्ध पर फरसा से जानलेवा हमला

Thu Jun 19 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक वृद्ध पर फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुक्कू यादव 60 वर्ष निवासी ग्राम जमतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय स्कूल के सामने ग्राम जमतरा में लगभग 11 बजे रात काम से लौट कर अकेले शराब पी […]

You May Like