
जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक वृद्ध पर फरसा से जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक सुक्कू यादव 60 वर्ष निवासी ग्राम जमतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय स्कूल के सामने ग्राम जमतरा में लगभग 11 बजे रात काम से लौट कर अकेले शराब पी रहा था, तभी गांव के गोलू बर्मन एवं शुभम सोनकर उसके पास आकर पुरानी रंजिश को विवाद करने लगे। गोलू बर्मन ने जान से मारने की नियत से फरसा से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी शुभम सोनकर ने हाथ मुक्कों से मारपीट की।
