कटनी के चोर जबलपुर में चोरी की योजना बनाते पकड़ाए

जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते कटनी के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से बिना नम्बर की मोटर सायकिल, लोहे की रॉड, हथौड़ी, आरी ब्लेड, पिंचिस, पिस्टलनुमा लाईटर जप्त किया गया।

टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि ईदगाह की दीवाल के पास छिपकर बैठकर एक मकान में चोरी की योजना बना रहे शुभम उर्फ गोलू निषाद पिता स्व. सुखलाल निषाद 25 वर्ष निवासी बड़ी खिरहनी दुर्गा चौक एनकेजे जिला कटनी, प्रदीप उर्फ परमू सूर्यवंशी पिता पुरूषोत्तम सूर्यवंशी 26 वर्ष निवासी उडिय़ा मोहल्ला थाना एनकेजे जिला कटनी, अमित चौहान पिता प्रमोद चोहान 24 वर्ष निवासी नयागांव एनकेजे जिला कटनी को पकड़ा गया। उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी गोलू उर्फ शुभम निषाद के खिलाफ पूर्व से लूट एवं नकबजनी के 4 अपराध एवं प्रदीप उर्फ परमू सूर्यवंशी के विरूद्ध मारपीट, आम्र्स एक्ट एंव चोरी के 4 अपराध दर्ज है।

Next Post

कांग्रेस में मन की बात नहीं, होती है मुक्कों की बात

Thu Jun 19 , 2025
ग्वालियर। कांग्रेस की बैठक में हुए हंगामे और हाथापाई पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए आड़े हाथों लिया है। मध्यप्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस का संगठन सृजन अब संघर्ष सृजन बन गया है। भोपाल जिला कांग्रेस […]

You May Like