
ग्वालियर। कांग्रेस की बैठक में हुए हंगामे और हाथापाई पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए आड़े हाथों लिया है।
मध्यप्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस का संगठन सृजन अब संघर्ष सृजन बन गया है। भोपाल जिला कांग्रेस की बैठक में आरिफ मसूद और साजिद अली के समर्थकों के बीच बहस नहीं, सीधे मारपीट हुई। आरोप लगा कि साजिद अली ने चुनाव में भाजपा का समर्थन किया — जवाब मिला, “बैठक में देशभक्तों की जरूरत नहीं।” फिर क्या था — बहस, धक्का-मुक्की और कुर्सियाँ चलने लगीं! अब समझ आया कि कांग्रेस में मन की बात नहीं, मुक्कों की बात होती है। अगली बैठक में डॉक्टर आएंगे या पुलिस? इंतज़ार कीजिए…। अग्रवाल ने अपनी पोस्ट के साथ ही दो वीडियो भी पर पोस्ट किए हैं जिसमें कांग्रेसियों के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है।
