होशंगाबाद गया था परिवार, घर में हो गई चोरी

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत बमबमपुरा में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी रूपए पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार होशंगाबाद गया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक गौतम भाट 40 वर्ष निवासी बमबमपुरा भाट मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सवारी आटो चलाता है मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर में रखी आलमारी में ताला लगाकर पत्नी एवं बच्चों के साथ होशंगाबाद बाबई गया था बुधवार सुबह लगभग 8 बजे होशंगाबाद से घर वापस आय देखा तो घर का ताला टूटा था। आलमारी में रखे 70 हजार 600 रूपये नगदी, सोने चांदी के जेवरात गायब थे।

Next Post

राज बेगुनाह है... कहते-कहते दुनिया छोड़ गई दादी 

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर. शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बनाए गए राज कुशवाहा की दादी का दिल टूट गया. पोते को बेकसूर मानने वाली बुजुर्ग दादी ने आखिरकार सदमे में दम तोड़ दिया. परिजनों के मुताबिक, दादी को जैसे ही यह खबर मिली कि उनके पोते को फंसाया गया है, […]

You May Like