अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप, जिला पंचायत CEO को सौंपा ज्ञापन

सतना: जिला पंचायत में विकास कार्यों के आवंटन और सरकारी बजट में भारी पक्षपात का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. सदस्यों का आरोप है कि जिला पंचायत में पिछले 4 वर्षों से कमीशन की खुली छूट और मदों की लूट चल रही है.शिकायत के मुताबिक, पिछली डी.एम.एफ. कार्य योजना में जहाँ वार्ड-8 को 52 लाख रुपये दिए गए, वहीं जानवी यादव, विमला कोल, एकता सिंह व मंजू लता सिंह सहित कई सदस्यों के क्षेत्रों में एक भी कार्य स्वीकृत नहीं किया गया.

सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष द्वारा उनके अनुशंसित कार्यों को निरस्त कर चहेतों को मनमाने ढंग से बजट बांटा जा रहा है.सदस्यों ने बैठक के एजेंडे में राय न लेने, आरटीआई में अधूरी जानकारी देने, बगदरा घाटी गौशाला में लापरवाही से गायों की मौत और मत्स्य विभाग में राशि गबन के भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

सदस्यों ने सीईओ से आगामी बैठक से पहले पिछले 4 वर्षों के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Next Post

Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान

Tue Jul 14 , 2026
क्या रोज कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें कॉफी पीने के फायदे, नुकसान, सही मात्रा और किन लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं। कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ एक […]

You May Like