संयुक्त संचालक श्रीमती त्रिपाठी ने किया खिरकिया की आंगनवाड़ियों का निरीक्षण

हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम् की संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने विकासखण्ड खिरकिया अंतर्गत संचालित सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र बारंगी, लोनी तथा खिरकिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत राजीव वार्ड क्रमांक 10 एवं किराये के भवन में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र शिवाजी वार्ड क्रमांक 8 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती त्रिपाठी ने सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका, बच्चों के लिये संचालित गतिविधियों एवं समय सारणी अनुसार की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को टीएचआर वितरण तथा पोषण ट्रेकर में एफटीएस शतप्रतिशत दर्ज करने के निर्देश दिये।

संयुक्त संचालक श्रीमती त्रिपाठी ने राजीव वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित गर्भवती महिला की गोदभराई कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आयरन युक्त भोजन, कैल्शियम, विटामिन युक्त आहार एवं भोजन में विविधता रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं परामर्श दिया। इसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय खिरकिया का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।

Next Post

भारत में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों का महामंथन शुरू: वैश्विक ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और पश्चिम एशिया संकट पर केंद्रित बैठक में 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल

Thu May 14 , 2026
नई दिल्ली | भारत की अध्यक्षता में गुरुवार से ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक राजधानी दिल्ली में शुरू हुई। इस सम्मेलन का मुख्य एजेंडा पश्चिम एशिया में गहराता संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित बनाना है। बैठक की खास बात ईरान के विदेश […]

You May Like

Play sound