
किरनापुर, जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंण्डरा में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 36.12 लाख की लागत से नवनिर्मित माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार कर्राहे के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की तरक्की की सबसे मजबूत नींव है ।हमारा निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों के हमारे नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक शिक्षा का वातावरण मिले ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत अध्यक्ष राणा कल्याण सिंह,एन आर गर्दे,चुमेश लिल्हारे सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य चेतना कुर्राहे, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राणा,सरिता/ शिवचरण उइके जनपद सदस्य,,भुवनेश्वर हरिनखेडे, नोहर बागड़े सरपंच, राहुल बोरकर उपसरपंच, सचिव संतराम पारधी सचिव एवं समस्त पंचगण ग्रामवासी ग्राम कण्डरा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
