रूस-यूक्रेन वार्ता बहुत जल्द होने की उम्मीद: पोलांस्की

संयुक्त राष्ट्र, 01 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र में रूसी उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने कहा है कि अगर यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों को हल करने का प्रयास करता है तो मॉस्को और कीव के बीच युद्ध विराम वार्ता काफी जल्द हो सकती है।

श्री पोलांस्की ने आरआईए नोवोस्ती से कहा , “

श्री पोलांस्की ने एक सवाल के जवाब में कहा, “गेंद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के पाले में है, इसे स्वीकार करें या नहीं, और क्या वह इस संकट को जन्म देने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कोई गंभीर, सार्थक प्रयास करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह काफी जल्द हो सकता है।” उन्होंने कहा कि मॉस्को लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित कूटनीतिक समाधान की मांग कर रहा है।

श्री पोलांस्की ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि मॉस्को ने 2021 में अपना ‘अंतिम प्रयास’ किया, जब अमेरिका और नाटो को मसौदा सुरक्षा संधियों का प्रस्ताव दिया गया था। राजनयिक ने कहा कि संकट को हल करने के लिए रूस की कूटनीतिक तरीकों के प्रति प्राथमिकता में कोई बदलाव नहीं आया है।

 

 

Next Post

चोटिल विग्नेश पुथुर आईपीएल से हुए बाहर, मुम्बई ने रघु शर्मा को किया अनुबंधित

Thu May 1 , 2025
मुम्बई 01 मई (वार्ता) मुंबई इंडियंस (एमआई) के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर दोनों पिंडलियों में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से बाहर हो गए हैं। फ्रैंचाइजी ने उनकी जगह अनकैप्ड लेग स्पिनर रघु शर्मा को अनुबंधित किया है। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, […]

You May Like