प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई चोटिल हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह लेंगे

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने इंंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 टीमों में चोटिल हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह क्रमशः प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया है। ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान राणा को अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है और वे आगे की जांच और इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे। चक्रवर्ती को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के आधार पर, उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वे इलाज के लिए बीसीसीआई के सीओइ में रिपोर्ट करेंगे। भारत इंग्लैंड से पांच मैचों की सीरीज़ 4-0 से हार गया है। इंग्लैंड से मिली यह हार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज़ में मिली चौंकाने वाली हार के बाद हुई है। इंग्लैंड वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम इस प्रकार है:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव। जिम्बाब्वे टी-20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

Next Post

आईसीसी ने सौरव,अंजुम और पीटरसन को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया

Sun Jul 12 , 2026
दुबई, 12 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने क्रिकेट जगत की तीन सबसे मशहूर हस्तियों – सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन – को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया है। एडिनबर्ग में आयोजित एक शानदार समारोह में ये खिलाड़ी क्रिकेट के दिग्गजों के […]

You May Like