चोइथराम मंडी के मुख्य द्वार को मिलेगा भव्य स्वरूप

इंदौर. इंदौर की चोइथराम मंडी के मुख्य द्वार को जल्द ही भव्य स्वरूप दिया जाएगा. मंडी के मुख्य गेट को राजवाड़ा की प्रतिकृति के स्वरूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही गेट को आकर्षक और स्वरूप देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है.

मंडी सचिव ओ पी खेड़े ने बताया कि मंडी के मुख्य द्वार को भव्य बनाने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी. मुख्यमंत्री की मंशा और कलेक्टर के निर्देश के अनुसार मंडी के मुख्य गेट पर देवी अहिल्याबाई होलकर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है. इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि जिस महान व्यक्तित्व के नाम पर मंडी का संचालन हो रहा है, उनकी प्रतिमा को भी भव्य स्वरूप में स्थापित किया जाएगा. कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने मंडी में देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी. इसके बाद अब प्रतिमा स्थापना और मंडी गेट के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. मंडी प्रशासन का उद्देश्य मुख्य द्वार को शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए आकर्षक स्वरूप देना है. राजवाड़ा की प्रतिकृति पर आधारित गेट और देवी अहिल्याबाई होलकर की भव्य प्रतिमा मंडी परिसर के प्रवेश द्वार को नई पहचान देगी.

Next Post

गिरते पानी के बीच नदी के ऊपर बदले 33 केवी लाइन के तार

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. खरगोन जिले में तेज आंधी-तूफान के बाद कमजोर हुई 33 केवी विद्युत लाइन के तारों को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बारिश के बीच महज सात घंटे में बदलकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में डेब नदी के ऊपर से गुजर रही […]

You May Like