
इटारसी।15 वी हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल 9 एवं 10 जुलाई को इटारसी। 15 वी हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप 2025 काकीनाड़ा के लिए हॉकी मध्यप्रदेश जूनियन वेमेन टीम का चयन 9 और 10 जुलाई को जबलपुर में होगा। हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर तथा सचिव साजिद मलिक ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद का होना चाहिए। इसके साथ ही खिलाडिय़ों का पंजीयन हॉकी इंडिया में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस ट्रॉयल में जो भी प्लेयर जाएगा, उसको सबसे पहले हॉकी मध्यप्रदेश से संबद्ध हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष और सचिव का हस्ताक्षरयुक्त लेटरपैड पर लिखवाकर लेना पड़ेगा।
