भोपाल: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने इस दौरान पौधारोपण भी कियाा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, श्याम महाजन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, शैलेन्द्र शर्मा, शैतानसिंह पाल, सत्येन्द्र भूषण सिंह सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
