दुनिया के 50 देशों में आयुर्वेद चिकित्सा का विस्तार हुआ-पांडे

उज्जैन। मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन संस्था की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मध्य प्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान भरतपुरी में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसएन पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर भगवान धन्वंतरि के पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रदेश से उज्जैन के अतिरिक्त इंदौर, देवास, नीमच, सागर, विदिशा, भिंड, ग्वालियर, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़ जिलों से आये प्रतिनिधियों का स्वागत प्रांतीय अध्यक्ष विनोद वैरागी ने कर स्वागत भाषण दिया। पूर्व विदिशा बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्यवाही संतोष जनक होने से पुष्टि की गई।

पांडे ने राष्ट्रीय संगठन के समन्वय से चिकित्सकों के हित में लिए उठाए गये निर्णायक क़दमों को नए चिकित्सकों के लिए स्वर्णिम अवसर बताया। जिससे दुनिया के 50 देशों में आयुर्वेद चिकित्सा के द्वार खुल गए हैं। आशीष शर्मा ने विगत वर्ष का लेखाजोखा प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति 

इस अवसर पर नीरज व्यास इंदौर ,बी .एल.वर्मा देवास, वासुदेव नर्वानिया भिंड, भवनेश जोशी उज्जैन, विश्वनाथ चतुर्वेदी, सुनील पाटीदार, वीडी शर्मा, मुकेश कुमार जाटव़ आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें जिन्हें मान्य किया गया। अध्यक्षता विनोद वैरागी प्रांतीय अध्यक्ष ने और संचालन अजय कीर्ति जैन ने किया, आभार माना चंद्र शर्मा ने।

Next Post

बाढक़ुमेद में गिरी आकाशीय बिजली, दो ग्रामीणों की मौत

Mon Sep 14 , 2026
उज्जैन। तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो ग्रामीणों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बकरी चार ने निकाले युवक ने घटना देखी तो गांव वालों को सूचना दी।देवास रोड नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बाढक़ुमेद में तेज बारिश शुरू हो गई थी। गांव […]

You May Like