
उज्जैन। तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो ग्रामीणों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बकरी चार ने निकाले युवक ने घटना देखी तो गांव वालों को सूचना दी।देवास रोड नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बाढक़ुमेद में तेज बारिश शुरू हो गई थी। गांव में रहने वाले मानसिंह पिता सरदार मीणा 70 वर्ष और हरिलाल पिता तेजाराम राठौर 35 साल खेत में काम कर रहे थे दोनों ने तेज बारिश अच्छी तो घर लौट के लिए निकल पड़े। बारिश की रफ्तार काफी तेज हो गई थी दोनों इमली के पेड़ के नीचे पानी से बचने के लिए खड़े हो गए। उसी दौरान आसमान में बिजली कडक़ी और पेड़ के पास आकर गिर गई।
मानसिंह और हरिलाल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनाक्रम कुछ दूरी पर बकरी चला रहे गोवर्धन ने देखा तो उसने गांव वालों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे सूचना मिलते ही पुलिस भी बाढक़ुमेद पहुंच गई थी। मौके पर विवेचना के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंच गए। शाम को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे। बताया जा रहा है कि दोनों खेतों में मजदूरी करते थे दोनों के एक-एक पुत्र हैं।
