शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लिए गए पानी के 80 सैंपल नगर निगम की बड़ी मुहिम

जबलपुर: शहर के नागरिकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की सक्रियता से जल आपूर्ति व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शहर के हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचे, इसके लिए निगम प्रशासन ने अपनी निगरानी व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि नगर निगम के जल विभाग ने पानी की शुद्धता जांचने के अभियान को और तेज कर दिया है। सामान्य तौर पर प्रतिदिन 40 से 50 सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन शनिवार को विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 80 वाटर सैंपल लिए गए। इन नमूनों की जांच लैब में की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी दूषित जल की आपूर्ति न हो।
24 घंटे निगरानी के निर्देश
महापौर और निगमायुक्त पेयजल वितरण की व्यवस्था पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जल वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर आपूर्ति की निगरानी करेंगे। लीकेज या गंदगी की शिकायत मिलते ही तत्काल सुधार कार्य किया जाए।

Next Post

3 लाख 22 हजार संपत्तियों में से 90 हजार संपत्तियों के नहीं मिले पिन नंबर

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर: शहर की संपत्तियों के बारे में पता लगाकर नगर निगम के राजस्व में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा पूरे किए गए ड्रोन सर्वे में जो आंकड़ेे सामने निकलकर आए हैं उसने सभी को हैरान किया है। नगर निगम जबलपुर में करीब 3 लाख 22 […]

You May Like