पन्ना, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश वनोपज जैव विविधता संरक्षण पोषण कटाई नियम के तहत आगामी 31 मार्च तक अचार फलों के तुड़ाई व संग्रहण पर रोक लगाई गई है।
वन मण्डलाधिकारी दक्षिण वन मण्डल अनुपम शर्मा ने जानकारी है कि म.प्र. वनोपज जैव विविधता संरक्षण पोषण कटाई नियम 2005 के तहत आगामी 31 मार्च तक अचार फलों के तुड़ाई व संग्रहण पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि नियम के तरह दक्षिण पन्ना वन मण्डल के वन परिक्षेत्र सलेहा, कल्दा, पवई, मोहन्द्रा, रैपुरा और शाहनगर के वन क्षेत्रों में अचार तुड़ाई एवं संग्रहण पर निर्धारित समयावधि तक प्रतिबंध लागू रहेगा। किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
Next Post
टोल प्लाजा पर हमला करने वाले और तीन आरोपी पकड़े गए
Wed Feb 26 , 2025
भिण्ड, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी टोलप्लाजा हमले के मामले में पुलिस ने आज तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 15 फरवरी नौ बदमाशों ने टोलप्लाजा पर तैनात कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर गोली चला दी थी, जिससे दो टोल […]

