टोल प्लाजा पर हमला करने वाले और तीन आरोपी पकड़े गए

भिण्ड, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी टोलप्लाजा हमले के मामले में पुलिस ने आज तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 15 फरवरी नौ बदमाशों ने टोलप्लाजा पर तैनात कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर गोली चला दी थी, जिससे दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इससे पहले पुलिस ने बिलाव व सिकाहाटा के जंगलों में शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान अनुज राजावत, भोला गुर्जर और गजेंद्र भदौरिया को पकड़ा था। आज गोला भदौरिया, अन्नू यादव और गुल्लू सिकरवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को ऊमरी कस्बे में जुलूस निकालकर पांडरी तिराहे तक घुमाया गया और फिर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

Next Post

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को प्रदान किये स्वर्ण पदक

Wed Feb 26 , 2025
शहडोल, 26 फ़रवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज यहाँ दीक्षांत समारोह में 45 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल ने शहडोल के पण्डित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया […]

You May Like