दांव लगाते तीन सटोरिये पकड़ाए, 6 मोबाईल, 22 हजार जप्त
जबलपुर: कलार पिपरिया में फार्म हाउस के आंगन में आईपीएल क्रिकेट सट्टा लिखा जा रहा था। भनक लगते ही क्राईम ब्रांच एवं चरगवां पुलिस ने सोमवार देर रात संयुक्त कार्यवाही कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया,जिनके कब्जे से,6 मोबाईल, केलकुलेटर, सट्टा पट्टी एवं नगदी 22 हजार 50 रूपये जप्त किए गए।थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि ग्राम कलार पिपरिया में जितेन्द्र राय जमुनिया वाले के खेत में बने फार्म हाउस के आंगन में आधुनिक संसाधनों का उपयोग करते हुये।
मुम्बई इंडियंस एवं रायल चैलेन्जर्स बैंगलुरू के आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम की हार जीत पर लोगों केा सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा देवेन्द्र उर्फ रानू राय 37 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर थाना तिलवारा, जितेन्द्र उर्फ जित्तू राय 42 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया , संजय उर्फ संजू बर्मन 42 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रानू राय ने पूछताछ पर दीपक नाम के व्यक्ति के कहने पर गांव देहात के खिलाड़ियों को जोड़कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा लगवाना और प्रत्येक दिन की सट्टे की कमाई का 20 प्रतिशत दीपक द्वारा देना बताया। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू राय एवं संजय बर्मन ने पूछताछ पर रानू राय के कहने पर सट्टे के लिये खिलाड़ी तलाशना जिसमें प्रतिदिन के 500-500 रूपये रानू राय द्वारा देना बताया।
