राहुल फोटो विवाद मामले में हैदराबाद , कर्नाटक में रिपोर्ट दर्ज

नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो बनाने के खिलाफ कर्नाटक और हैदराबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष जे शिव चरण रेड्डी ने हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री गांधी की फोटो उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के इरादे से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह रिपोर्ट बिहार के वैशाली के रतन रंजन तथा भागलपुर के अरुण कोसली की सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के आधार पर यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कर्नाटक में भी इस मामले में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहां भी श्री गांधी की सैनिटरी पैड पर लगी तस्वीर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बताया गया है कि लोकसभा में नेता विपक्ष के सैनिटरी पैड पर फोटो एडिट करने वाले भाजपा आईटी सेल के सदस्यों पर युवा कांग्रेस कर्नाटक की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है।

Next Post

प्रशासन के अवरोधों के बाद भी रक्षक मोर्चा द्वारा व्याख्यानमाला का आयोजन

Sun Jul 6 , 2025
ग्वालियर। एड.अनिल मिश्रा एवं रक्षक मोर्चा के अमित दुबे,अखिलेश पांडेय, ध्यानेंद्र शर्मा द्वारा व्याख्यान माला आयोजित की गई जिसमें संविधान की व्याख्या एवं अवधारणा, सनातन पर हो रहे हमलों को लेकर चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि आईआईटीएम में घोषित कार्यक्रम पर प्रशासन द्वारा जानबूझकर अवरोध पैदा करने की नीयत […]

You May Like