
पांढुरना,तीन वर्षीय बालक को स्कूल से घर ले जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीँ बालक गभीर रूप से घायल हो गया।
नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले नागपुर मार्ग पर आज गुरुवार शाम 4 :10 बजे तीन वर्षीय बालक को लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक विजय कपले 40 नगर के महावीर वार्ड निवासी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया,जिससे उक्त युवक विजय कि घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,वहीं तीन वर्षीय बालक शिवांश गम्भीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं ।
