तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को फांसी

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार के पाक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने तीन साल की एक मासूम से दुष्कर्म और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई है।

बीती शाम 3 वर्ष की अबोध बालिका से बलात्कार करने और इलाज के दौरान मौत का आरोप प्रमाणित पाने पर आरोपी रामनारायण ढीमर को फाँसी की सजा से दण्डित किया गया है। वहीं सहआरोपी पिंकी ढीमर को 4 वर्ष की सजा से दण्डित किया है।

सूत्रों के अनुसार खैरहा थाने के छिरहिटी गाँव में विगत 2 मार्च 2023 को घटना हुई थी। अबोध बालिका की इलाज के दौरान 7 मार्च 2023 को शहडोल मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।

Next Post

अमरकंटक प्रकरण : असम के छात्र से मारपीट के आरोपी पांचों छात्र निष्कासित

Fri Jan 16 , 2026
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के आरोपी पांचों छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। घटना की जाँच में दोषी पाए गए 5 छात्रों अनुराग पाण्डेय, जतिन सिंह, रजनीश त्रिपाठी, विशाल यादव और उत्कर्ष […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।