बीना और राहतगढ मे नदियां उफान पर, देवरी मे बाईक सवार महिला पानी के तेज बहाव मे बही

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीना और राहतगढ मे नदिया उफान पर होने के कारण जलभराव की स्थितियां बन गई है तो वही देवरी के रामघाट पर पानी के तेज बहाव मे बाईक सवार एक महिला लापता हो गई है। जिसकी तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रामघाट मंदिर दर्शन के लिए दशरथ साहू पत्नी वंदना और बहिन कविता को मोटरसाइकिल पर लेकर आया था। दर्शन कर लौटते समय पुलिया पर पानी के तेज बहाव मे से मोटरसाइकिल निकालने की कोशिश मे अनियंत्रित मोटरसाइकिल से पत्नी वंदना पानी के बहाव मे बह गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार एक व्यक्ति ने नदी मे कूदकर महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव मे महिला बह गई। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेसक्यू शुरू किया गया। महिला की तलाश जारी है।

मालूम हो कि कल सोमवार की देर शाम से ही बारिश का दौर शुरू हुआ। जो आज मंगलवार को भी रूक रूक कर जारक है। सागर नगर मे ही बीते 36 घंटे के दौरान तीन इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। तो वही राहतगढ मे 84 मिमी और देवरी मे 60 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चौबीस घंटे मे एक इंच बारिश जिले के सभी वर्षामापी केंद्रो पर दर्ज की गई है। इस वर्ष एक जून से आज दिनांक तक जिले की औसत बारिश 28 इंच दर्ज की जा गई है। सर्वाधिक राहतगढ मे राहतगढ मे लगभग चालीस इंच बारिश हो चुकी है।

Next Post

तेंदूखेड़ा में भारी बारिश: रिछाई बांध ओवरफ्लो, गांवों में पानी घुसा, रेस्क्यू जारी

Tue Jul 29 , 2025
नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा तहसील से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रिछाई बांध का जल स्तर बढ़कर ओवरफ्लो हो गया है, जिससे आस-पास के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पांडाझिर नदी […]

You May Like

मनोरंजन