तेंदूखेड़ा में भारी बारिश: रिछाई बांध ओवरफ्लो, गांवों में पानी घुसा, रेस्क्यू जारी

नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा तहसील से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रिछाई बांध का जल स्तर बढ़कर ओवरफ्लो हो गया है, जिससे आस-पास के कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पांडाझिर नदी भी उफान पर है और उसका पानी आसपास के गांवों में घुस गया है। बिलहरा और नांदिया गांवों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां घरों में दस-दस फीट तक पानी भर गया है, जिससे कई मकान पूरी तरह डूब गए हैं।

नांदिया गांव में कई परिवार पानी में फंस गए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं।

Next Post

होमगार्ड लाइन बालाघाट में पर्यावरण को समर्पित एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

Tue Jul 29 , 2025
बालाघाट। होमगार्ड लाइन बालाघाट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सेनानी श्रीमती रजनी खटीक की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में करीब 40 छायादार और फलदार पौधे जैसे आम, आंवला, बेल, काजू, जामुन, अशोक, पपीता, सिन्दूर आदि लगाए गए। पौधारोपण की जानकारी […]

You May Like