जैव विविधता कार्यशालाः युवाओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

इंदौर:वन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गई. इसमें कॉलेज छात्रों और एमपीपीएससी अभ्यर्थियों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर स्थानीय स्तर पर प्रकृति संरक्षण की बारीकियां सीखीं.कार्यशाला की इस वर्ष की थीम वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना रखी गई थी. कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक पी.एन. मिश्रा, वनमंडलाधिकारी सुधाकर सिंह, उप वनमंडलाधिकारी अमित सोलंकी, रेंजर संगीता ठाकुर और प्रशिक्षु रेंजर पायल शर्मा मौजूद रहे. मुख्य वन संरक्षक मिश्रा ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए हर जीव और वनस्पति का संरक्षण जरूरी है. उन्होंने युवाओं को स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए बड़े बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया.

युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना उद्देश्य रेंजर संगीता ठाकुर ने अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बताया कि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को इस तरह के कार्यक्रमों से जोड़ने का उद्देश्य उन्हें शुरुआती स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में वे शासकीय सेवाओं में रहकर बेहतर कार्य कर सकें. कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रतिभागियों के सुझाव भी सुने और उनकी सराहना की, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिला. कार्यशाला के दौरान पेंटिंग, भाषण और म्जि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.
विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता…
पेंटिंग में गरिमा बंसल और हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में कुलदीप चतुर्वेदी, सतीश मिश्रा और शुभम पाटीदार विजेता रहे. म्जि में पूजा शर्मा, रोहित सेनानी और मंसाराम ने बाजी मारी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में वालंटियर स्वप्निल नीरज और श्रतिका चौहान की अहम भूमिका रही. अंत में वन विभाग ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर कार्यशाला का समापन किया.

Next Post

राजमोहल्ला में युवती से मिलने पहुंचे नगर सैनिक की पिटाई

Mon May 25 , 2026
इंदौर:राजमोहल्ला क्षेत्र में एक युवती से मिलने पहुंचे होमगार्ड के नगर सैनिक को रहवासियों ने पकड़कर जमकर पीट दिया. इस दौरान उस पर चोरी और छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नगर सैनिक को थाने लाकर मामले की जांच शुरू की गई […]

You May Like