
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को एवं यातायात पुलिस दमोह द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान एक बल्कर वाहन क्रमांक एमपी 21 एच 1729 में निर्धारित भार क्षमता से 16 टन अधिक माल परिवहन करते पाए जाने पर 26,000 का प्रशमन शुल्क वसूला गया। वहीं एक ट्रक क्रमांक एमपी 19 एच ए 2799 में निर्धारित क्षमता से 5 टन अधिक माल परिवहन करने पर 15,000 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 41,000 का प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
दमोह यातायात पुलिस के द्वारा वाहन चालकों व परिवहन व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें। ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं तथा सड़क व पुलों को भी क्षति पहुंचाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
