ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दर्दनाक सड़क दुर्घटना में काल कवलित होने वाले प्रिंस राजावत, शिवम पुरोहित, अभिमन्यु तोमर और आदित्य जादौन के दीनदयाल नगर में निवास पर पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
सांसद कुशवाह ने परमपिता परमेश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। यह सड़क हादसा झांसी रोड पर विगत दिवस हुआ था।
