पंडित दीनदयाल का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह

श्योपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
श्योपुर:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्योपुर के रामद्वार में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि हमारे लिए ये जानना जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी किस उद्देश्य के लिए कार्य कर रही है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का जो दर्शन दिया, वह समूची मानवता के लिए एक ऐसा दर्शन है, जो पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय त्याग तपस्या और बलिदान का ऐसा व्यक्तित्व हैं, जिनका चित्र इस मंच पर होना, सिर्फ रस्म अदायगी नहीं है। उनके चित्र का यहां होना हमारे लिए एक प्रेरणा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1951 में शुरू हुई पार्टी की विचार यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में पांच लोगों ने शुरू की थी। यह उसे समय की बात है जब केंद्रीय सत्ता में, राज्य सत्ता में और नगरी निकायों की सत्ता में कांग्रेस का ही बोलबाला था। ऐसे समय कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाकर राजनीतिक दल का गठन करना बहुत बड़ी बात थी।

तोमर ने कहा यह ऐसा समय था जब कश्मीर में अलग निशान अलग विधान और अलग प्रधान हुआ करता था। उन्होंने कहा पंडित जी ने 1953 में इसे बदलने के लिए आंदोलन शुरू किया। उन्होंने एक विधान एक निशान और एक प्रधान की आवाज को बुलंद किया। तोमर ने कहा कि आज कश्मीर में जो हालात हैं जो लोकतंत्र है वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान का नतीजा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश की एकता और अखंडता के लिए पहले बलिदान दिया। पंडित जी जिस रास्ते पर चल रहे थे, कांग्रेस और कम्युनिस्ट नहीं चाहते थे कि देश में यह रास्ता आगे बढ़े। यही कारण है कि कांग्रेस ने उनकी राह में तमाम रोड़े अटकाए।

श्री तोमर ने कहा कि इसके बाद हमारे ही एक अन्य नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में हत्या कर दी गई। यह पार्टी का दूसरा बलिदान था। इस हत्या से आहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इन बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और आज परिणाम यह है कि भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ केंद्र में है बल्कि बड़ी संख्या में राज्यों में भी उसकी सरकारें हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैं विचार को प्रमुखता दी गई है, व्यक्ति को नहीं। यही कारण है कि आज भाजपा व्यक्तिवादी पार्टी नहीं है।उससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तोमर के श्योपुर पहुंचने पर कराहल,गोरस और श्योपुर नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ।

Next Post

कन्या विवाह महोत्सव में राष्ट्रपति डॉ. द्रोपदी मुर्मु शामिल होंगी

Wed Feb 12 , 2025
ग्वालियर: बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में राष्ट्रपति डॉ. द्रोपदी मुर्मु शामिल होंगी। सभी जिला अधिकारियों के अवकाश स्थगित कर दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like