
दतिया। भांडेर रोड इंदरगढ़ में डॉ.मुलायमसिंह बघेल के इकलौते पुत्र एमबीबीएस छात्र 31 वर्षीय भरत बघेल का पार्थिव शरीर आज 8वें दिन रूस से भारत लाया गया और उनका अंतिम संस्कार इंदरगढ़ मुक्तिधाम पर किया गया।
भरत बघेल रूस के नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे। भरत 2019 में रूस गये थे। उनकी हॉस्टल की 5वी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। यह उनका अंतिम वर्ष था और 20 जून को उनका फाइनल पेपर था, जबकि 28 जून को रिजल्ट आने वाला था, इस कारण वे वहां रुके थे और 2 जुलाई को भारत लौटने वाले थे। नवंबर में उनकी शादी भी होने वाली थी परंतु लौटने से पहले ही उनके साथ यह अनहोनी हो गई,
