हादसा: मलबे में दबकर महिला मजदूर की मौत

कटनी। निवार क्षेत्र के बिछुआ क्रेशर प्लांट में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक प्लांट में काम कर रही एक महिला मजदूर हापड़ टूटकर गिरने से भारी मलबे के नीचे दब गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेशर के पास अचानक बड़ा हापड़ टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रही महिला मजदूर बाहर निकल ही नहीं पाई और मलबे में दब गई। साथी मजदूरों ने शोर मचाकर महिला को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

हादसे से प्लांट के मजदूरों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Next Post

अस्पताल से फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर कैदी, पुलिसकर्मी की रायफल भी ले गया

Thu Sep 11 , 2025
छतरपुर। हत्या की कोशिश के मामले में जेल में बंद कैदी रविंद्र सिंह परिहार जिला अस्पताल से फरार हो गया। वारदात बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। हैरानी की बात यह रही कि भागते समय वह सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की रायफल भी अपने साथ ले गया। घटना के बाद […]

You May Like