हिन्दू सभा की मांग, वीर सावरकर सरोवर की दुर्दशा सुधारी जाए, कल देंगे श्रद्धांजलि

ग्वालियर। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि ग्वालियर में स्थित वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमास्थली वीर सावरकर सरोवर की दुर्दशा को शीघ्र ही सुधारा जाए। ग्वालियर के हिन्दू महासभाईयो एवं सावरकर वादियों द्वारा वीर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें 26 फरवरी को सुबह 10 बजे वीर सावरकर सरोवर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई है, जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। सभी सावरकरवादियों से सुबह 10 बजे से 15 मिनट पूर्व वीर सावरकर सरोवर पर पहुंचने की अपील की है।

अपील करने वालों में जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पांडे, रामकिशन राठौर, देवेंद्र कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, श्याम श्रीवास्तव, जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते, जिला मंत्री आनंद माहौर, धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता, हेमराज जाटव, योगेंद्र दीक्षित, डॉ. मुन्ना लाल शर्मा, आदित्य भार्गव, महिला हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष सरला शर्मा, महामंत्री प्रीति नागर आदि मुख्य हैं।

Next Post

सोम डिस्टिलरीज के मामले की सुनवाई से जस्टिस मिश्रा ने खुद को किया अलग

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है। जस्टिस मिश्रा ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि मामले से जुड़ा केस किसी दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाए। […]

You May Like