ऊर्जा मंत्री तोमर ने साधारण से टेंट में पंखे के नीचे रात गुजारी

ग्वालियर: बीती रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में कांचमिल स्थित अपने घर के सामने स्थित पार्क में साधारण से टेंट में लगे पंखे के बीच गुजारी। उन्होंने एयर कंडीशनर के अत्यधिक उपयोग से बड़े पैमाने पर हो रहे कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण को पहुँच रहे नुकसान के प्रति शहरवासियों को जागृत करने के उद्देश्य से एक माह तक एसी में न सोने का फैसला किया है।

उन्होंने शहरवासियों को वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण के प्रति सजग करने के लिये स्वयं एक माह तक ई-स्कूटी से चलने का फैसला भी लिया है। साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पुनीत पहल में शामिल होकर अपने शहर को प्रदूषण मुक्त व साफ-सुथरा बनाने के लिये आगे आएं।ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से की गई इस पहल में सहभागी बनने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व शहरवासी उत्साह के साथ आगे आए हैं।

जून माह की पहली रात ऊर्जा मंत्री तोमर जब टेंट में पंखे के बीच रात गुजारने पहुँचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक वहाँ जमा हो गए और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस पुनीत पहल में हम सब पूरा सहयोग करेंगे। मंत्री तोमर ने सामूहिक रूप से सीताराम संकीर्तन किया और सभी के प्रति अभिवादन कर टेंट में शयन करने चले गए। सोमवार की सुबह उठने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Next Post

पूर्वोत्तर में बाढ़ की तबाही चिंताजनक, भाजपा ने नहीं निभाया वादा: खरगे-प्रियंका

Mon Jun 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश से हो रही तबाही पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने असम को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन वह […]

You May Like