केंद्रीय जेल इंदौर में सावन महोत्सव: पेश की गई श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका

इंदौर:गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास के शुभ अवसर पर केंद्रीय जेल में सावन महोत्सव का भव्य आगाज हुआ. यह ऐतिहासिक आयोजन जेल विभाग के महानिदेशक गोविंद प्रताप सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ.कार्यक्रम की अगुवाई जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर द्वारा की गई, जिनके अभिनव प्रयास से यह आयोजन पहली बार इस रूप में संभव हो सका. कार्यक्रम में सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी जेलों के अधिकारियों ने न केवल सर्किल मीटिंग में भाग लिया, बल्कि सांस्कृतिक आयोजन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई.

बंदिनियों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण नृत्य-नाटिका दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही. इसकी प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. इस रंगारंग आयोजन में अधीक्षक अलका सोनकर ने भी अपनी गायन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं बाल कलाकार आदित्य लड़िया द्वारा प्रस्तुत भजन ने भक्तिभाव को और गहरा कर दिया.

इस मौके पर सर्किल जेल इंदौर के वरिष्ठ अधिकारीगण जवाहर मंडलोई जिला जेल अधीक्षक, इंदर सिंह नागर उप अधीक्षक, संतोष लड़या, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी, राकेश मोहन उपाध्याय, भूपेंद्र रघुवंशी और सभी सहायक अधीक्षक भी उपस्थित रहे सभी की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की.

Next Post

डंपरों ने बम्हनी हवेली की सड़कों को किया छलनी

Fri Jul 11 , 2025
बम्हनी/ हवेली,मंडला: बम्हनी हवेली क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों ओवरलोड डोलोमाइट से भरे डंपरों का खुलेआम दबदबा है। रोड की मानक क्षमता से डेढ़ गुना तक माल भरकर दौड़ते इन भारी वाहनों ने पहले से ही बरसात में कमजोर पड़ी सड़कों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। […]

You May Like