बम्हनी/ हवेली,मंडला: बम्हनी हवेली क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों ओवरलोड डोलोमाइट से भरे डंपरों का खुलेआम दबदबा है। रोड की मानक क्षमता से डेढ़ गुना तक माल भरकर दौड़ते इन भारी वाहनों ने पहले से ही बरसात में कमजोर पड़ी सड़कों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इसके चलते आमजन को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। रोजमर्रा के यात्री, स्कूल जाने वाले बच्चे, बीमार व्यक्ति और आपातकालीन सेवाएं तक प्रभावित हो रही हैं।ओवरलोड वाहनों की संघन जांच और कार्यवाही से सड़कों की बर्बादी को रोका जा सकता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण आए दिन वाहन पलटने, टायर फटने, ब्रेक फेल होने जैसी घटनाएं हो रही हैं। अब नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध परिवहन पर रोक नहीं लगाई गई, तो जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
Next Post
मौसम पूर्वानुमान: MP में 14 तक तेज बारिश, कई जिलों में आज भारी वर्षा के आसार
Fri Jul 11 , 2025
भोपाल: मप्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार को प्रदेश के बैतूल, नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला,बालाघाट सहित जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है. इन जिलों में विभाग ने आरेंज अलर्ट […]

You May Like
-
8 months ago
ग्वालियर में अ.भा.हास्य कवि सम्मेलन 21 को
-
6 months ago
SIR में लापवाही पर दो BLO को निलंबित किया गया
-
1 year ago
पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर