भीड़ का फायदा उठाकर देता था वारदात को अंजाम, कोतवाली पुलिस ने दबोचा

आलीराजपुर। जिले में आयोजित पारंपरिक भगोरिया हाट के दौरान मोबाइल और पर्स चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया महंगा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला (22 वर्ष) निवासी कालीबेल पाड़ा, भिचडिया फलिया, थाना सोरवा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को आलीराजपुर में भगोरिया देखने आया था। राजवाड़ा परिसर में आयोजित भगोरिया हाट में अत्यधिक भीड़भाड़ थी। इसी दौरान उसने अपना स्काई ब्लू रंग का ONE PLUS NORD 5 मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है, पेंट की दाहिनी जेब में रखा हुआ था। भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने भगोरिया हाट में ही एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), जाति पारदी, निवासी ग्राम मालीखेडी, जिला उज्जैन ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 5 मोबाइल, कीमत करीब 31,999 रुपये, बरामद कर लिया।

उक्त सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक सोनू सिटोले, थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक सुनील रन्दे, सहायक उप निरीक्षक मुन्नालाल कटारे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र खन्ना, आरक्षक गंगाराम, आरक्षक सुमित चौहान, आरक्षक राजेश अलावा तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक दिलीप चौहान, आरक्षक नागरसिंह एवं आरक्षक प्रमोद का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से भगोरिया मेले में असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर अंकुश लगा है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Next Post

5 वर्षीय मासूम से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

Thu Mar 5 , 2026
इंदौर. विशेष पॉक्सो अदालत ने 5 वर्षीय बालक के साथ दुष्कृत्य करने के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने आरोपी पर जुर्माना भी लगाया है और पीड़ित को प्रतिकर योजना के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता […]

You May Like