
नवभारत न्यूज
रीवा, 11 जनवरी, रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के पिता और भाई शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे. जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगने पर पुलिस को सूचना दी गई. इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को संदेही बनाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, घरवालों ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी, शनिवार की सुबह मोहल्ले वालों को जानकारी लगने पर सभी मौके पर पहुंचे. इस दौरान दीवार पर खून के छींटे नजर आए. मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता अर्जुन साकेत और भाई संजय साकेत को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. निपनिया निवासी सनी साकेत (25) का शनिवार को अपने ही घर में खून से लथपथ शव मिला. युवक के पिता अर्जुन साकेत और भाई संजय साकेत उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत तक ले गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को देख लिया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की. इस दौरान दीवार पर खून के छींटे नजर आए. घर के पीछे धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े मिले हैं. वहीं घटना स्थल से सबूत मिटाने का प्रयास भी किया गया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर का कहना है कि शव को पीएम के लिये भेजा गया है और संदेह के आधार पर पिता एवं भाई को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.
