भोपाल। बोगदा पुल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बदहाल है,सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन नारकीय बन गया है। संकरी गलियों और व्यस्त मार्गों पर जमा यह कचरा न केवल दुर्गंध फैला रहा है बल्कि बीमारियों का घर भी बनता जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से इस समस्या के बारे में शिकायत की है, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कचरे के ढेरों से बचकर चलना पड़ता है और दुकानदार अपनी दुकानों के सामने फैली गंदगी से परेशान हैं।अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो अन्य इलाके भी इसी तरह की गंदगी और बदहाली का शिकार हो सकते हैं।
इनका कहना है
इस क्षेत्र में कचरा बढऩे का कारण वहा रहने वाले लोग ही है, घरों से निकलने वाला कचरा लोग नालियों में डाल देते है. जिससे नालिया चोक हो जाती है इससे पहले भी सफाई की गई है पर स्थिति जैसी की वैसी हो जाती इसके साथ ही आश्वासन दिया की जल्द ही फिर सफाई की जाएगी
मोहन, सफाई दरोगा, नगर निगम भोपाल
