बालेन्द्र शाह ने दी देशवासियों को बुद्ध जयंती की बधाई

काठमांडू, 01 मई (वार्ता) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर विश्व शांति की कामना करते हुए कहा है कि सच्ची क्रांति ‘क’ से नहीं, बल्कि ‘ज्ञ’ यानी ‘ज्ञान’ से शुरू होती है। श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भगवान बुद्ध के उपदेशों को उद्धृत करते हुए लिखा, “बुद्ध ने कहा था कि दुख है, दुख का कारण है, दुख का निवारण है और दुख निवारण का मार्ग भी है।” उन्होंने कहा कि बुद्ध द्वारा दिखाया गया रास्ता वास्तव में दुख के निवारण का मार्ग है।

नेपाली प्रधानमंत्री ने ज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अंधेरा केवल प्रकाश का अभाव है। जैसे ही प्रकाश की किरण कदम रखती है, अंधेरा स्वतः ही विलीन हो जाता है। उन्होंने कहा, “हमारी यात्रा ज्ञान के उजाले की खोज और समस्याओं के समाधान के मार्ग पर होनी चाहिए।” शांति के महान प्रवर्तक भगवान बुद्ध को नमन करते हुए श्री शाह ने कहा कि बुद्ध के जन्म से धन्य नेपाल की भूमि सदैव अहिंसा और शांति के पक्ष में रही है। उन्होंने बुद्ध के प्रसिद्ध संदेश ‘अप्प दीपो भव’ (अपना दीपक स्वयं बनें) के साथ सभी के लिए ज्ञान से पूर्ण जीवन की मंगलकामना की।

Next Post

प्रेग्नेंसी में भी काम के प्रति समर्पित दिखीं दीपिका पादुकोण: फिल्म 'किंग' के सेट पर शाहरुख खान ने थामा हाथ, वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Fri May 1 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस अवस्था में भी वह अपने काम से समझौता नहीं कर रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘किंग’ के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वह सुपरस्टार शाहरुख खान के […]

You May Like