एक ही दिन में 3 डिग्री गिरा पारा 6 डिग्री पर आया, सर्द हवाएं चलने के आसार

ब्यावरा। बुधवार एवं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा, किंतु शुक्रवार को एक ही दिन में तापमान 3 डिग्री नीचे जा पहुंचा. एकाएक बड़े ठंड के प्रकोप और सर्द हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, ठंड के बढ़ते प्रकोप के बावजूद नपा द्वारा अभी अलाव जलाना शुरु नहीं किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिवस में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का जोर बढने तथा सर्द हवाएं चलने की बात कही जा रही है.

गौरतलब है कि दो दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के इर्दगिर्द घूम रहा था. बुधवार को तापमान 9 तथा गुरुवार को 9.4 डिग्री रहा. किंतु शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर आ गया. इसका अहसास मौसम में होने लगा. शुक्रवार को शाम होते ही सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी. विदित है कि विगत दिवस जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर जा पहुंचा था. मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ ही सर्द हवाएं चलने का संकेत दिया गया है.

अलाव से राहगीरों को मिलती है राहत

ठंड के मौसम में प्रायः दिसम्बर माह से नपा द्वारा नगर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाना शुरु कर दिया जाता है, अलाव से राह आने-जाने वाले राहगीरों को ठंड से काफी कुछ राहत मिल जाती है. नपा द्वारा बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, पीपल चौराहा, सिविल अस्पताल परिसर आदि जगहों पर शाम और सुबह के समय अलाव जलाया जाता है. किंतु इस बार आज दिनांक तक नपा द्वारा अलाव शुरु नहीं किया गया. नपा प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही अलाव शुरु कर दिया जाएगा.

Next Post

मंत्रियों के पार्टी दफ्तर में बैठने की संगठन की पहल पार्टी को और मजबूत बनाएगी:विजय शाह

Fri Dec 5 , 2025
भोपाल। मंत्री विजय शाह एवं नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन जनसमस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। कार्यकर्ताओं से […]

You May Like