9 माह से फरार अमरावती के गोवंश तस्कर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

पांढुरना, अब गोवंश तस्करों की खैर नहीं जिला पुलिस अधिक्षक प्रकाशचंद्र परिहार के निर्देश पर पुलिस द्वारा गोवंश तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाहीं करने अभियान प्रारंभ कर दिया है,बुधवार को शिव सेना जिला प्रमुख के पुत्र भूषण इंगोले का पुलिस ने जूलुस निकालकर उसे जेला भेजा,वहीं गुरूवार को भी पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती के 9 माह से फरार गोवंश पशु तस्कर को पकड़ इसका भी पैदल जूलुस निकाला न्यायालय में लाया जहां से उसे जिला जेल भेजा गया,पुलिस की इस कार्यवाहीं से अब गोवंश तस्करों में हडक़ंप सा मचा हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम तिगांव मोही के बीच नवंबर 2025 को पीकअप वाहन में गोवंश लादकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहा युवक पुलिस को आता देख उस समय मवेशियों के वाहन को सडक़ किनारे ही छोडक़र फरार हो गया था,उसी समय से पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रहीं थी,बीते रात्रि यह युवक फिर से क्षेत्र से गोवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने ग्राम तिगांव के पास आने की मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गुरूवार के तडक़े लगभग 5 बजे इसे पशु तस्कर को ग्राम तिगांव के पास गिरफ्तार किया,युवक का नाम अब्दुल अलफाज पिता अब्दुल अजीज बताया जा रहा है जो महाराष्ट्र के अमरावती के लालखेडी का निवासी है।

पुलिस ने इस युवक का गुरूवार शाम 4 बजे पुलिस थाने से न्यायालय तक पैदल जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया जहां इसकी जमानत निरस्त होने पर इसे जिला जेल भेजा गया ।

Next Post

शछोटे सरकार आज पहुंचेंगे दादाजी धाम, करेंगे विशेष अनुष्ठान

Thu Jul 30 , 2026
खंडवा। महाराज छोटे सरकार महाराज आज अल्प प्रवास पर खंडवा पधार रहे हैं। उनके आगमन को लेकर श्री हरिहर भवन सेवक मंडल सहित स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह है। श्री हरिहर भवन सेवक मंडल के राजेश थापक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छोटे सरकार महाराज सुबह 10 बजे नागचून हवाई […]

You May Like