शछोटे सरकार आज पहुंचेंगे दादाजी धाम, करेंगे विशेष अनुष्ठान

खंडवा। महाराज छोटे सरकार महाराज आज अल्प प्रवास पर खंडवा पधार रहे हैं। उनके आगमन को लेकर श्री हरिहर भवन सेवक मंडल सहित स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह है। श्री हरिहर भवन सेवक मंडल के राजेश थापक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छोटे सरकार महाराज सुबह 10 बजे नागचून हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे वे श्री दादा जी मंदिर पहुंचेंगे, जहां समाधि के दर्शन, विशेष पूजन, नैवेद्य अर्पण एवं धूनी माई में हवन करेंगे। दोपहर 1 बजे दर्शन व पूजन के बाद वे श्रद्धालुओं एवं भक्तों से भेंट करेंगे। अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत दोपहर 3:30 बजे वे नागचून हवाई पट्टी से वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा सहित चार भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में, एस प्रणय दूसरे राउंड में हुए बाहर

Thu Jul 30 , 2026
ताइपे, 30 जुलाई (वार्ता) उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा सहित चार भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइपे ओपन 2026 बैडमंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं स्टार खिलाड़ी एच एस प्रणय गुरुवार को दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए। आज यहां ताइपे एरिना में […]

You May Like